Skip to main content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला




चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभाचुनाव की घोषणा कर दी है. वहीं नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग के फैसले और चुनावी कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा की चुनाव के लिए उनकी पार्टी JDU पूरी तरह से तैयार है. राज्य के विकास के लिए अब तक उनकी पार्टी और सरकार ने जो काम किया है वह जनता के सामने है. आगे भी बिहार के विकास के लिए वो काम करते रहेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में अब 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर छात्राओं को 50 हजार रुपये सरकार देगी.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसके अलावा कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया विभाग बनाएंगे. आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान इसके अंतर्गत आएंगे. सीएम ने कहा कि हम उन लोगों की आर्थिक मदद करेंगे जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं. इसके तहत हर किसी को कम से कम 3 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही हर गांव में सोलर लाइट्स लगेंगे. बुजुर्गों के लिए रहने की वेवस्था की जाएगी. साथ ही गरीबों के लिए शहर में बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी.


वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी  ने कहा है कि  बिहार में विधानसभा के चुनाव समय पर कराने के लिए चुनाव आयोग ने जिस प्रबल प्रशासनिक इच्छा शक्ति से काम लिया और जितनी व्यापक तैयारी की है, उसके लिए आयोग की सराहना की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में पूरी सावधानियों का पालन करते हुए अर्थव्यवस्था खोली जा रही है, पर्यटन स्थल, मेट्रो और धार्मिक स्थल तक खोले जा रहे हैं, तब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को स्थगित करने की दलील उचित नहीं थी. आयोग का निर्णय  जान भी, जहान भी और लोकतंत्र का सम्मान भी  के मंत्र का पालन करता है.

बता दू कि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. प्रदेश में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोड़ा ने अन्‍य चुनाव आयुक्‍तों की मौजूदगी में तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि बिहार में चुनाव 3 चरण में होगा. पहला चरण 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीट के लिए कराया जाएगा. वहीं दूसरा चरण 03 नवंबर को 94 विधानसभा सीट और तीसरा चरण 07 नवंबर को 78 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होगा. जिसके बाद 10 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की गयी है.
चुनाव तिथियों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद बिहार में चुनाव प्रचार भी तेज हो जाएंगे. बता दें कि कोरोना काल में भी विभिन्‍न राजनीतिक दल पहले से ही वर्चुअल या अन्‍य तरीकों  से मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है.


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जानिए 'लल्लू की लैला' मूवी में क्या है ट्रेजेडी ...

  जानिए 'लल्लू की लैला' मूवी  में क्या है ट्रेजेडी ... भोजपुरी फिल्मों के स्टार  दिनेश लाल यादव   उर्फ निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह की फिल्म लल्लू की लैला आज बिहार में रिलीज हो चुकी है. बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को फिल्म मुंबई में रिलीज हो चुकी है. लल्लू की लैला में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस पर खुशी जताई है. साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई के सिनेमाघरों की लिस्ट शेयर की है, जिसमें लल्लू की लैला लगी हुई है. तस्वीर के कैफ्शन में उन्होंने काई आंखों में प्यार जताने वाले इमोजी शेयर किए हैं. इससे पहले फिल्म के बारे में निरहुआ ने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिलेगा. यह एक पारिवारिक फिल्म है, फिल्म में अश्लीलता नहीं है.हालांकि फिल्म रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.  ये भी देखे : जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा ...

जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाये है

जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाये है  केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले 10 लाख अनियमित कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है. कहा जा रहा है कि इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने दीवाली मनाने का प्रबंध कर दिया है. इन सभी को अब नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा क्योंकि सरकार ने माना है कि दोनों ही बराबर काम करते हैं. इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग   के बुधवार को इस संदर्भ में आदेश दिया है. केंद्र सरकार के आदेश केंद्र सरकार के इस आदेश के अनुसार , " सभी   अनियमित कर्मचारियों   को 8 घंटे काम करने पर उसी पद पर काम करने वाले नियमित कर्मचारियों के वेतनमान के न्यूनतम मूल वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर ही भुगतान होगा. वे जितने दिन काम करेंगे , उन्हें उतने दिनों का ही भुगतान होगा. हालांकि आदेश संख्या 49014/1/2017 के अनुसार उन्हें नियमित रोजगार पाने का हक नहीं होगा." अभी तक इन कर्मचारियों को संबंधित राज्य सरकारों का तय किया न्यूनतम वेतन ही दिया जाता था. मसलन दिल्ली ने अकुशल श्रमिकों के लिए 14,000 रुपये प्रति ...
जानिए रानू मंडल के वायरल इस वीडियो में क्या है ख़ास  एक वक्त था जब रानू मंडल रेलवे स्टेशनों और गलियों में घूम-घूम कर गाती थीं .आज रानू मंडल को कौन  नहीं जानता उनको खुद पता नहीं था की लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नग्मा' गाना गा कर रातो रातो स्टार बन जाएगी  वो कहते है न 'जब राह कठिनाइयों से भरी हुई हो तो क्या हुआ हौसले आज भी बुलंद है ' ऐसा ही कुछ रानू मंडल के साथ भी हुआ रानू स्टार बनने से पहले राणाघाट रेलवे स्टेशन के कोने में बैठकर  में गाना गा कर जो मिलता उससे  जीवन यापन करती थी . आज भले ही रानू स्टार बन गई हैं. लेकिन अपने पुराने दिन को वो अकसर याद करती हैं. एक इंटरव्यू में रानू ने कहा था की  मैं अपने मुश्किल दौर को कभी नहीं भूलूंगी. वहीं हाल ही में रानू का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.ये वीडियो पहले कभी देखने को नहीं मिला है. इस वीडियो में रानू, मोहम्मद रफी का मशहूर गाना गाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में रानू सड़क पर बेहद खराब हालातों में दिखाई दे रही हैं. रानू का ये नया वीडियो उनके एक फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कि...