Skip to main content

Posts

Showing posts with the label crime mahila thana

मुजफ्फरपुर में मुजरिम की हिमाकत बढ़ी !

मुजफ्फरपुर के महिला थाना में गिरफ्तार कर लाए गए एक आरोपित ने महिला थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को चाकू घोंप दिया। उसके अचानक हमले से महिला थाने पर अफरातफरी मच गई। जवानों ने किसी तरह आरोपित को कब्जे में किया। पूछताछ में आरोपित की पहचान कल्याणी चौक के रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह समाहरणालय का बर्खास्त कर्मी है।  करीब दो साल पूर्व शराब पीने के मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की कवायद चल रही है। बताया गया कि कल्याणी चौक स्थित मकान में रंजीत ने पत्नी पुतुल देवी को कमरे में बंद कर दिया था। उसका खाना-पीना बंद कर बार-बार पीटता रहा। पुतुल के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कमरा खोलवाने की कोशिश की। मगर रंजीत ने कमरा नहीं खोला।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाजीपुर पुतुल की मां गीता देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर यहां पहुंची गीता देवी को लोगों ने पुलिस से मदद लेने की सलाह दी। नगर थाने जाने पर उसे महिला थाने भेज दिया गया। सारी बातें सुनने के बाद महिला थानाध्यक्...