Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

फूलों की बिक्री से नाराज किसान !

 डेस्क -इमामगंज के रहुई प्रखंड में फूलों की गांव ,जहां फूलो की खेती के लिए चर्चित है. यहां के किसान करीब 20 बीघा जमीन पर फूल की खेती करते हैं. यहां जाफरी, चाइनीज, चेरी, समेत कई फूलों की खेती काफी मात्रा में की जा रही है। लेकिन यहां के किसान को फूलों की बिक्री जितनी होना चाहिए उतना नहीं होने के कारण परेशान हैं। किसानों का कहना है कि हमलोग कोलकाता से पौधा लाकर यहां फूल की खेती करते हैं। लेकिन जब फूल उपज हो जाती है तो फूल की बिक्री सही तरीके से नहीं हो पाती है। सिर्फ लग्न में ही फुल की बिक्री होती है. बाकी के दिनो में नाम मात्र के फूल बिकते है।

मुजफ्फरपुर में मुजरिम की हिमाकत बढ़ी !

मुजफ्फरपुर के महिला थाना में गिरफ्तार कर लाए गए एक आरोपित ने महिला थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को चाकू घोंप दिया। उसके अचानक हमले से महिला थाने पर अफरातफरी मच गई। जवानों ने किसी तरह आरोपित को कब्जे में किया। पूछताछ में आरोपित की पहचान कल्याणी चौक के रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह समाहरणालय का बर्खास्त कर्मी है।  करीब दो साल पूर्व शराब पीने के मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की कवायद चल रही है। बताया गया कि कल्याणी चौक स्थित मकान में रंजीत ने पत्नी पुतुल देवी को कमरे में बंद कर दिया था। उसका खाना-पीना बंद कर बार-बार पीटता रहा। पुतुल के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कमरा खोलवाने की कोशिश की। मगर रंजीत ने कमरा नहीं खोला।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाजीपुर पुतुल की मां गीता देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर यहां पहुंची गीता देवी को लोगों ने पुलिस से मदद लेने की सलाह दी। नगर थाने जाने पर उसे महिला थाने भेज दिया गया। सारी बातें सुनने के बाद महिला थानाध्यक्ष कल्याणी

भोजपुर जिलें में अनोखी घटना देखने को मिली जाने क्या हैं पुरा मामला ।

भोजपुर जिले में एक अजीबोगरीब एवं आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। जहां सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बड़े सिर वाले बच्ची ने जन्म लिया है। बच्ची के जन्म लेते हैं लोगों के बीच वह चर्चा का विषय बन गई। देखते ही देखते या खबर पूरे जिले में फैल गई। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के किराये के घर में रहने वाले निवासी सुशील कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने बड़े सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है। बताया जाता है कि उस महिला को 13 फरवरी शनिवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक के देखने के बाद उसे ऑपरेशन कर प्रसव की सलाह दी गई थी। जिसके बाद चिकित्सक द्वारा उक्त महिला का ऑपरेशन किया गया। जहां उसने बड़ी सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची ने जब जन्म लिया तो उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। जिसके कारण उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि जब पेट में गर्भधारण होता है तो उस समय यदि कोई जेनयूमुनिटेशन, क्रोमोजोमल एवं नर्मोलिटी हो जाता है। जब पेट में बच्चे का सिर