Skip to main content

मुजफ्फरपुर में मुजरिम की हिमाकत बढ़ी !


मुजफ्फरपुर के महिला थाना में गिरफ्तार कर लाए गए एक आरोपित ने महिला थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को चाकू घोंप दिया। उसके अचानक हमले से महिला थाने पर अफरातफरी मच गई। जवानों ने किसी तरह आरोपित को कब्जे में किया। पूछताछ में आरोपित की पहचान कल्याणी चौक के रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह समाहरणालय का बर्खास्त कर्मी है। 
करीब दो साल पूर्व शराब पीने के मामले में जेल भेजा गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की कवायद चल रही है। बताया गया कि कल्याणी चौक स्थित मकान में रंजीत ने पत्नी पुतुल देवी को कमरे में बंद कर दिया था। उसका खाना-पीना बंद कर बार-बार पीटता रहा। पुतुल के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कमरा खोलवाने की कोशिश की। मगर रंजीत ने कमरा नहीं खोला।
 इसके बाद स्थानीय लोगों ने हाजीपुर पुतुल की मां गीता देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर यहां पहुंची गीता देवी को लोगों ने पुलिस से मदद लेने की सलाह दी। नगर थाने जाने पर उसे महिला थाने भेज दिया गया। सारी बातें सुनने के बाद महिला थानाध्यक्ष कल्याणी चौक स्थित रंजीत के घर पर पहुंचीं। वहां स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर पुतुल को बाहर निकाला गया। 
साथ ही आरोपित रंजीत को पकड़कर पुलिस महिला थाने ले आई। यहां समझाने के दौरान ही रंजीत ने जैकेट के अंदर से अचानक चाकू निकाल हमला बोल दिया। पहले महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी पर वारकर उन्हें जख्मी कर दिया। यह देख परिसर में रहने वाले डीएसपी मुख्यालय के अंगरक्षक व अन्य जवानों ने उसे पकडऩे की कोशिश की। मगर रंजीत ने उनपर भी हमला कर दिया। इसमें थानाध्यक्ष के अलावा जवान राजेंद्र सिंह, लालबाबू प्रसाद  घायल हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए 'लल्लू की लैला' मूवी में क्या है ट्रेजेडी ...

  जानिए 'लल्लू की लैला' मूवी  में क्या है ट्रेजेडी ... भोजपुरी फिल्मों के स्टार  दिनेश लाल यादव   उर्फ निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह की फिल्म लल्लू की लैला आज बिहार में रिलीज हो चुकी है. बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी 12 सिंतबर को फिल्म मुंबई में रिलीज हो चुकी है. लल्लू की लैला में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस पर खुशी जताई है. साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उन्होंने मुंबई के सिनेमाघरों की लिस्ट शेयर की है, जिसमें लल्लू की लैला लगी हुई है. तस्वीर के कैफ्शन में उन्होंने काई आंखों में प्यार जताने वाले इमोजी शेयर किए हैं. इससे पहले फिल्म के बारे में निरहुआ ने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिलेगा. यह एक पारिवारिक फिल्म है, फिल्म में अश्लीलता नहीं है.हालांकि फिल्म रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.  ये भी देखे : जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा ...

समाज के मूल्यों को बताया ' नर श्रेष्ट '

संस्था बयार की और से रविवार को प्रेमचंद रंगशाला में नाटक ' नर श्रेष्ट ' का मंचन किया गया। मनोज मानव सिंह की लिखित व निर्देशित नाटक ' नर श्रेष्ट ' ने समाज में मूल्यों का महत्वपूर्ण स्थान बताया है।   वही प्रेम और मानवता के साथ - साथ समाज को बेहतर बनाने की बात कही है। नाटक में नरवादी दृष्टिकोण को चुनौती देकर मूल्यों की महत्वपूर्णता को बढ़वा दिया और व्यक्ति को समाज के उत्कृष्ट बनने के लिए एकजुट होने की आवश्य्कता को साबित किया है। वही समाज में आज भी पुरुष की प्रधानता है  तो वही दूसरे ओर भगवान राम, कृष्ण ,माता सीता और राधा का प्रेम के प्रति समपर्ण तथा स्थापित मूल्यों के अतुलनीय अध्यात्म की श्रेष्ट्ता के मानक रूप में मानवता का सन्देश देती है। नाटक समाज का दर्पण होता है ' 'नर श्रेष्ट ' जैसी नाटक समाज में जागरूकता लाने की पहल है। नाटक में मनोज मानव वत्स , महिमा ,सृजन ,प्रिंस राज और सिमरन ने अभिनय किया।

जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाये है

जानिए मोदी सरकार कौन सा बड़ा कदम उठाये है  केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले 10 लाख अनियमित कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है. कहा जा रहा है कि इन कर्मचारियों के लिए सरकार ने दीवाली मनाने का प्रबंध कर दिया है. इन सभी को अब नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा क्योंकि सरकार ने माना है कि दोनों ही बराबर काम करते हैं. इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग   के बुधवार को इस संदर्भ में आदेश दिया है. केंद्र सरकार के आदेश केंद्र सरकार के इस आदेश के अनुसार , " सभी   अनियमित कर्मचारियों   को 8 घंटे काम करने पर उसी पद पर काम करने वाले नियमित कर्मचारियों के वेतनमान के न्यूनतम मूल वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर ही भुगतान होगा. वे जितने दिन काम करेंगे , उन्हें उतने दिनों का ही भुगतान होगा. हालांकि आदेश संख्या 49014/1/2017 के अनुसार उन्हें नियमित रोजगार पाने का हक नहीं होगा." अभी तक इन कर्मचारियों को संबंधित राज्य सरकारों का तय किया न्यूनतम वेतन ही दिया जाता था. मसलन दिल्ली ने अकुशल श्रमिकों के लिए 14,000 रुपये प्रति ...