Skip to main content

भोजपुर जिलें में अनोखी घटना देखने को मिली जाने क्या हैं पुरा मामला ।

भोजपुर जिले में एक अजीबोगरीब एवं आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। जहां सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बड़े सिर वाले बच्ची ने जन्म लिया है। बच्ची के जन्म लेते हैं लोगों के बीच वह चर्चा का विषय बन गई। देखते ही देखते या खबर पूरे जिले में फैल गई। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के किराये के घर में रहने वाले निवासी सुशील कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने बड़े सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है। बताया जाता है कि उस महिला को 13 फरवरी शनिवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक के देखने के बाद उसे ऑपरेशन कर प्रसव की सलाह दी गई थी। जिसके बाद चिकित्सक द्वारा उक्त महिला का ऑपरेशन किया गया। जहां उसने बड़ी सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची ने जब जन्म लिया तो उसकी स्थिति काफी नाजुक थी। जिसके कारण उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि जब पेट में गर्भधारण होता है तो उस समय यदि कोई जेनयूमुनिटेशन, क्रोमोजोमल एवं नर्मोलिटी हो जाता है। जब पेट में बच्चे का सिर डेवलप होता है तो उसमें पानी भर जाता है। जिसके कारण उसके ब्रैंड पर प्रेशर बढ़ जाता है एवं उसका सिर का डेवलपमेंट कम हो जाता है एवं पानी भरने के कारण उसका सर बड़ा हो जाता है। इसमें सावधानी यह बरतना होता है कि गर्भ के समय महिल को बराबर समय-समय पर चेकअप कराना चाहिए। जब हम अल्ट्रासाउंड कराते हैं तो देखते हैं कि नर्मोलिटी है या नहीं है।यह हिम्युनिटी का एक पार्ट है जो कुछ बच्चों में मिलता है। डॉ ने बताया कि वैसे तो इसका परसेंटेज बहुत कम है लेकिन कभी-कभी यह कई जगहों पर देखा भी जाता है। वहीं बच्ची की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि महिला को पहले चार लड़की और एक लड़का है। यह छठी बच्ची महिला को हुई है।
https://youtu.be/YokAFSmlC-o

Comments

Post a Comment